सांसद विजय हांसदा ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Lok Bimb
1 Min Read

फातेह आलम तालझारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर व्यक्त की शोक संवेदना

साहिबगंज : राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं श्रद्धेय रूपी सोरेन के निधन पर उनके पैतृक आवास नेमरा (रामगढ़) पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी।
सांसद विजय हांसदा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनके प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत रूपी सोरेन के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें।

Share This Article
Leave a Comment