देवघर : देवीपुर के अमजो में साइंस सेंटर का उद्घाटन, ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा विज्ञान की शिक्षा का बेहतर अवसर झारखंड़ के देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड स्थित अमजो गांव में बने आधुनिक परियोजना के तहत साइंस सेंटर का उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन ने किया।इस अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि सरकार अब केवल शहरी क्षेत्रों तक ही शिक्षा सुविधाओं को सीमित नहीं रख रही है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी शिक्षा के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार का उद्देश्य है कि गांव के छात्र-छात्राओं को भी अपने क्षेत्र में ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विज्ञान की आधुनिक जानकारी प्राप्त हो सके।उन्होंने कहा कि साइंस सेंटर की स्थापना से ग्रामीण विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा।उद्घाटन समारोह में देवघर उपयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा,अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी देवी, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, प्रखंड विकास अधिकारी विजय राकेश बरला, अंचलाधिकारी खोप लाल राम, थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश यादव, शमशाद आलम, उप प्रमुख मिथिलेश यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष तेज नारायण वर्मा, संबंधित विभागों के अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देवीपुर के अमजो में साइंस सेंटर का उद्घाटन, ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगी विज्ञान की शिक्षा का बेहतर अवसर

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -

