हथियार के बल पर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद

Lok Bimb
2 Min Read

रफीगंज : औरंगाबाद नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के करहरी गांव में अवैध हथियार का भय दिखाकर घर में मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रंजीत राम को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे माली थाना में प्रतिनियुक्त डायल-112 टीम को सूचना मिली कि करहरी गांव निवासी रंजीत राम अवैध हथियार दिखाकर अपने ही घर में मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी हाथ में देशी कट्टा लहराता हुआ मिला। पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने घर में आपसी विवाद को लेकर हथियार का भय दिखाकर मारपीट करने की बात स्वीकार की। इस मामले में माली थाना कांड संख्या 201/26 के तहत आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष संजीत राम ने  बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार एवं कारतूस जब्त कर लिए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही

Share This Article
Leave a Comment