पटना स्नातक से जदयू एमएलसी  नीरज कुमार की लगातार चौथी बार ऐतिहासिक जीत, भाजपा नेता राकेश सिंह ने दी बधाई

Lok Bimb
2 Min Read

पटना : पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार ने लगातार चौथी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उनकी इस बड़ी जीत पर भाजपा नेताओं ने उनके पटना स्थित आवास पर पहुंचकर बधाई दी। भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह और मंदिर सचिव विजय लाला ने नीरज कुमार को अंग वस्त्र से सम्मानित किया और बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के कुशल नेतृत्व की जीत है। उन्होंने सभी शीर्ष नेतृत्व को भी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी। राकेश सिंह ने कहा कि यह जीत मतदाताओं के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हराने के लिए बड़ी-बड़ी शक्तियां लगी थीं, लेकिन स्नातक मतदाताओं ने नीरज कुमार पर भरोसा जताकर उन्हें विजयी बनाया। यह स्नातक मतदाताओं के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। वहीं सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी नीरज कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत उनकी मेहनत और परिश्रम की जीत है। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार हमेशा पार्टी के कार्यों में लगे रहते हैं और उसी का परिणाम है कि जनता ने उन्हें चौथी बार मौका दिया। उनकी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ हैं। मंदिर सचिव विजय लाला और मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह ने भी बाबा हरिहरनाथ से एमएलसी नीरज कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार की जीत से एनडीए और मजबूत हुआ है और स्नातक क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment