चतरा : टंडवा-पिपरवार मुख्य सड़क स्थित कल्याणपुर समीप गुरुवार देर शाम कोयला और ऐश पौंड ढुलाई में लगे वाहनों की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मामले को लेकर गरीबों की आवाज के रूप में चर्चित गोरी देवी ने मृतका के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने तथा घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने की मांग की है। गोरी देवी ने कहा कि सार्वजनिक सड़क पर नियमों को ताक पर रखकर ऐश पौंड और कोयले की ढुलाई की जा रही है। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी से ऐश पौंड की ढुलाई मिनरल कंपनी द्वारा ट्रेलरों के माध्यम से गुमला तक की जा रही है। वहीं, कोयला ढुलाई में लगी जय नंदनी, GTPL और RKS, PNM ट्रांसपोर्ट कंपनियों के हाईवा एवं ट्रेलर वाहनों का परिचालन भी क्षेत्र की सड़कों पर किया जा रहा है। गोरी देवी ने आरोप लगाया कि इन कंपनियों के लाइजनर क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा और आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर नियम विरुद्ध भारी वाहनों का परिचालन लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दुर्घटना में मृत युवती के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए, घायलों के इलाज का संपूर्ण खर्च संबंधित कंपनियां उठाएं तथा सार्वजनिक सड़कों पर नियम विरुद्ध कोयला और ऐश पौंड ढुलाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही दोषी कंपनियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खबर लिखे जाने तक मुआवजा मांग को लेकर टंडवा पिपरवार सड़क जाम था, पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास जारी था।
कल्याणपुर में युवती की मौत, अन्य घायलों मामले में 20 लाख मुआवजा देने घायलों के इलाज का पूरा खर्च का मांग

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -

