अतिश दिवाकर बने मगध संघमित्रा के पांचवें महाप्रबंधक, संभाला कार्यभार

Lok Bimb
1 Min Read

शैलेश सिंह

चतरा: अतिश कुमार दिवाकर ने शुक्रवार को मगध संघमित्रा परियोजना के पांचवें महाप्रबंधक (जीएम) के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान महाप्रबंधक राजीव कुमार से कार्यभार संभाला। इस अवसर पर पीओ राकेश कुमार ने नवनियुक्त जीएम को बुके एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। वहीं, निवर्तमान जीएम को विदाई दी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त जीएम अतिश कुमार दिवाकर ने विभाग के प्रमुख अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में कोयला उत्पादन बढ़ाने को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को उत्पादन में वृद्धि के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद जीएम ने मगध परियोजना अंतर्गत चमातू माइंस का निरीक्षण कर खनन कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोयला उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ परियोजना से प्रभावित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय ग्रामीणों के हितों का ध्यान रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Share This Article
Leave a Comment