कोरबा : जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कथित सूदखोरी और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिकायत से नाराज मामा-भांजे ने एक युवक का रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोरबा ष्टस्क्क प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, प्रार्थी गजानंद राठौर ने इरफान कुरैशी और सलमान कुरैशी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़त का आरोप है कि दोनों आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहे थे। शिकायत करने से नाराज होकर उन्होंने रास्ते में रोककर धमकाया और जान से मारने की चेतावनी दी। घटना के बाद पीडि़त और उसका परिवार भयभीत है।
इरफान के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मामले
ष्टस्क्क प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि इरफान कुरैशी के खिलाफ पहले भी सूदखोरी और एक्सटॉर्शन से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, पूर्व में कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक और एग्रीमेंट से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए थे।
आरोप है कि आरोपी विशेष रूप से सरकारी कर्मचारियों को अपने निशाने पर लेते थे। एक लाख रुपये उधार देने के बाद एटीएम कार्ड, पासबुक और अन्य दस्तावेज अपने पास रखकर ब्याज के नाम पर कई गुना रकम वसूली जाती थी। ब्याज पर ब्याज जोड़कर कर्जदारों को लगातार परेशान करने की शिकायतें भी पहले सामने आ चुकी हैं।
परिवार की सुरक्षा की मांग
पीडि़त गजानंद राठौर ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि धमकियों के कारण पूरा परिवार डरा हुआ है।
फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस की आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर निर्भर करेगी।
कोरबा में सूदखोर मामा-भांजे की दबंगई, शिकायत करने पर युवक को जान से मारने की धमकी

Leave a Comment Leave a Comment

