बच्चों की जान से खिलवाड़, 10 साल में खंडहर बना आंगनबाड़ी केंद्र, रुपरु, ईचागढ़, प्लास्टर गिर रहा, अफसर सो रहे

Lok Bimb
2 Min Read

ईचागढ़ : कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के बेरासी सिरूम पंचायत के अंतर्गत रूपरु के महतो टोला खरकोचा  स्थित आंगनवाड़ी केंद्र की स्थिति अत्यंत ही दयनीय हो चुकी है। यह भवन काफी जर्जर हो गया है। जान को हथेली में लेकर जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे छोटे बच्चे स्कूल पूर्व शिक्षा ग्रहण करते हैं। पौष्टिक आहार भी ग्रहण करते हैं। हालांकि ग्रामीणों के विरोध पर सेविका के घर में ही आंगनबाड़ी का कार्य संचालित हो रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र का लगभग 10 वर्ष पूर्व निर्माण कराया गया था। वर्तमान में इसकी हालत ऐसी हो गई है कि यहां बच्चों के लिए संचालित होने वाली आंगनवाड़ी सेवाएं पूरी तरह से बाधित हैं।


स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, भवन की दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, प्लास्टर उखड़ रहा है तथा संरचना असुरक्षित प्रतीत होती है। इस कारण आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण, टीकाकरण, प्री-स्कूल शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है, जिससे क्षेत्र के बच्चों और गर्भवती/धात्री महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं पदाधिकारियों से कई बार मौखिक रूप से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने संबंधित पदाधिकारियों से  तत्काल जांच कराने तथा भवन की मरम्मत या पुनर्निर्माण की व्यवस्था सुनिश्चित कर आंगनबाड़ी केंद्र को चालु कराने का मांग किया है । मौके पर बजीनाथ महतो, गौरांग,श्रीदाम, संजय महतो सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment