नीतूजा एजुकेशन फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Lok Bimb
1 Min Read

मधुपुर : अनुमंडलीय अस्पताल, मधुपुर में नीतूजा एजुकेशन फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। नीतूजा एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनकी मदद करना है। आयोजकों के अनुसार, शिविर में लगभग 30 से 40 लोगों द्वारा रक्तदान किए जाने का अनुमान है। संस्था का प्रयास है कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवनरक्षक सहायता मिल सके। इस अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद शाहिद ने नीतूजा एजुकेशन फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। इस तरह के आयोजन समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। रक्तदान के जरिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने संस्था के इस सामाजिक प्रयास को सराहनीय बताया। बताते चलें कि नीतूजा एजुकेशन फाउंडेशन के सचिव इमरान अली हैं। फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह रक्तदान शिविर मानवता, सामाजिक सेवा और जनकल्याण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Share This Article
Leave a Comment