आशीष द्विवेदी का बिक्रम से अमेरिका तक का सफर युवाओं के लिए बना प्रेरणा

Lok Bimb
1 Min Read

गोपाल विद्यार्थी

बिक्रम : बिक्रम के गंगाचक गांव जैसे साधारण परिवेश से निकलकर न्यूयॉर्क की वॉल स्ट्रीट पर बिजनेस लीडर के रूप में पहचान बनाने वाले आशीष द्विवेदी ने युवाओं को बड़ा सपना देखने और उसे हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के लिए सबसे जरूरी है खुद पर विश्वास रखना. व्यक्ति की शुरुआत भले ही कितने साधारण परिवेश से हो, लेकिन मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर वह दुनिया के किसी भी मुकाम तक पहुंच सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाएं.  आसपास मौजूद सफल लोगों के उदाहरणों से प्रेरणा लेकर बड़े सपने देखे.

Share This Article
Leave a Comment