दीपक कुमार
हिलसा ( नालंदा ) साफ़ – सुथरा रहकर ही स्वस्थ और स्वच्छ समाज की परिकल्पना संभव है ।उक्त बातें गुटखा छोड़ो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने गुरुवार को शहर के प्राथमिक विद्यालय क़ाज़ी बाज़ार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दर्जनों बच्चों , किशोरियों को संबोधित करते हुए कही। वहीं संगोष्ठी के माध्यम से प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की भी नसीहत दी गई।इस मौक़े पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि नशा हर तरह के अपराध की जननी है ।शराब तंबाकू तन मन के डाकू है जो न केवल स्वास्थ्य को हानि पहुँचाता है बल्कि संस्कार भी चौपट कर देता है ।एचएम सबिता कुमारी एवं रजनी प्रिया में कहा कि लोग गंदगी तो फैलाते है लेकिन सफ़ाई से उनको एतराज है। सब कुछ नगर परिषद के भरोसे छोड़ देते है । किशोरियाँ अगर चाहे तो अपने अभिभावकों को प्रेरित कर सकती हैं । स्वच्छ हिलसा तभी बनेगा जब नागरिक जहां – तहाँ कचरा नहीं फैलाएंगे । इस दौरान उन्होंने योग के महत्व पर भी चर्चा की तथा उससे होने वाले फ़ायदे के बारे में विस्तार से बताया ।इस दौरान उपस्थित दर्जनों किशोरियों ने अपने अपने अभिभावकों को नशे से दूर रखने तथा स्वच्छता अभियान को तेज करने का सामूहिक संकल्प लिया।


