सावन महोत्सव का भव्य आयोजन

Lok Bimb
3 Min Read

पेड़ लगाए जीवन बचाए -डॉ. मानव

हरनौत । हरनौत प्रखंड स्थित द्वारिकाबीघा के आनंद वाटिका में पहली बार सावन महोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजन  किया गया ।कार्यक्रम का  विधिवत शुभारंभ चेरो थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार, डॉ.मानव ,लोकगायक भैया अजीत ,चेरो पंचायत के मुखिया अशोक रजक,सुप्रसिद्ध गायिका रेखा वर्मा  एवं पर्यावरण स्वास्थ्य सहेली मोनी कुमारी ने आंवला का पौधारोपण कर किया ।
इस मौके पर उपस्थित चेरो थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगो से अधिक से अधिक पौधा लगाने का संदेश दिया ।उन्होंने  आयोजन की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों का पर्यावरण संरक्षण के प्रति  हौसला बढ़ाया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित  प्रख्यात समाजसेवी नशा मुक्ति आंदोलन के प्रणेता डॉ.आशुतोष कुमार मानव ने  कहा कि सावन महोत्सव में हरियाली और वृक्षारोपण पर चर्चा होना अच्छी पहल है ,क्योंकि पौधा हमारे जीवन में सबसे अच्छा साथी  है ।नशा  उन्मूलन पर भी उन्होंने बाते रखी। इस अवसर पर जीपीएसवीएस के क्लस्टर कॉर्डिनेटर सुनील कुमार ने क्लाइमेट रेजीलिएंट हेल्थ सिस्टम (सी.आर .एच.एस) के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए औषधीय एवं फलदार पौधे के लाभ के बारे में बताया ।
सावन महोत्सव के मौके पर प्रख्यात गायक भैया अजीत एवं सुप्रसिद्ध गायिका रेखा वर्मा ने अपने सुरीली अंदाज में गीत सुनाकर श्रोताओं एवं उपस्थित  लोगों का मन मोह लिया । मिजिरियर जर्मनी के सौजन्य एवं  घोघरडीहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ मधुबनी के  द्वारा नालंदा के हरनौत प्रखंड में चलाए जा रहे कस्तूरबा महिला मंडल एवं कस्तूरबा किशोरी मंडल के सदस्यों ने सक्रियता से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। अतिथियों के हाथों उपस्थित लोगों को आंवला,पपीता ,अमरूद सहित औषधीय एवं फलदार पौधा वितरित किया गया ।
महिलाएं एवं किशोरी हरे रंग की वस्त्र में हरियाली का पैगाम दे रही थी ।कार्यक्रम का विधिवत संचालन करते हुए प्रख्यात समाजसेवी दीपक कुमार ने जल – जीवन -हरियाली  अभियान पर प्रकाश डालते हुए सरकार का महत्वाकांक्षी योजना बताया और हरित बसुंधरा आवाह्न करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।प्रज्ञा सिंह ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया । कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने कजरी नृत्य कर सावन महोत्सव को यादगार बना दिया ।पर्यावरण स्वास्थ्य सहेली मोनी कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।

Share This Article
Leave a Comment