पूर्व मध्य रेल द्वारा बरौनी में मानक ‘कवच’ प्रणाली का सफल परीक्षण

Lok Bimb
3 Min Read
purva madhya rail dwara barauni mein manak ‘kavch’ pranali ka safal parikshan barauni–samastipur evam barauni–begusray railkhand par do loko ke saath parikshan, aamne-samne aane par bhi nahin hui takkar

बरौनी–समस्तीपुर एवं बरौनी–बेगूसराय रेलखंड पर दो लोको के साथ परीक्षण, आमने-सामने आने पर भी नहीं हुई टक्कर

पूर्व मध्य रेल द्वारा बरौनी में मानक ‘कवच’ प्रणाली का सफल परीक्षण

बरौनी–समस्तीपुर एवं बरौनी–बेगूसराय रेलखंड पर दो लोको के साथ परीक्षण, आमने-सामने आने पर भी नहीं हुई टक्कर

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल द्वारा रेल परिचालन में संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बरौनी में स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ का सफल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण 65 किलोमीटर बरौनी से समस्तीपुर तथा बरौनी से बेगूसराय रेलखंड पर किया गया।  

डिम्‍पी गर्ग, महाप्रबंधक पूर्व मध्य  रेल हाजीपुर, प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर तथा मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर के निर्देशन में संपन्न इस परीक्षण में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के अधिकारियों के साथ-साथ रेलटेल (RailTel) एवं क्वाड्रेंट (Quadrant) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

परीक्षण के दौरान Kernex DMI प्रणाली से सुसज्जित दो लोको के माध्यम से मानक कवच प्रणाली की कार्यक्षमता एवं सुरक्षा क्षमता का परीक्षण किया गया। परीक्षण के क्रम में दोनों लोको को आमने-सामने लाया गया। इस दौरान संभावित टक्कर को रोकने की प्रणाली की क्षमता का प्रदर्शन हुआ तथा दोनों लोको के आमने-सामने आने के बावजूद टक्कर नहीं हुई। 

यह परीक्षण रेल परिचालन में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा संरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कवच प्रणाली का उद्देश्य निर्धारित परिचालन परिस्थितियों में मानवीय भूल अथवा अन्य कारणों से उत्पन्न संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में सहायता करना है। आवश्यकता पड़ने पर यह प्रणाली स्वचालित ब्रेकिंग के माध्यम से ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में मदद करती है।

इस सफल परीक्षण में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के अधिकारियों, रेलटेल एवं क्वाड्रेंट के समन्वित प्रयासों और तकनीकी सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह उपलब्धि पूर्व मध्य रेल में आधुनिक सिग्नलिंग एवं ट्रेन सुरक्षा तकनीक के प्रभावी कार्यान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पूर्व मध्य रेल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Share This Article
Leave a Comment