जाकिर खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती, भाई अरबाज ने दिखाई झलक तो परेशान हुए फैंस, पूछा- क्या हुआ?

Lok Bimb
3 Min Read

मशहूर स्टैंडअप-कॉमेडियन जाकिर खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। इसका अपडेट उनके छोटे भाई अरबाज ने अपने व्लॉग में दिया, जिसको देखने के बाद हर कोई घबरा गया और उनकी सेहत के बारे में सवाल कर रहा है।

कॉमेडियन जाकिर खान ने बीते दिनों एक पोस्ट के जरिए स्टैंड-अप कॉमेडी से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि जेनेटिक बीमारी के कारण उन्होंने ये कदम उठाया है। अब वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां से फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है। उनके छोटे भाई अरबाद खान ने रमजान व्लॉग में कॉमेडियन की झलक दिखाई है, जिसके बाद से उनका चाहने वाला परेशान हो गया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अरबाज अपनी पूरे दिन का हाल देने के बाद बताते हैं कि वह अस्पताल पहुंचे, जो किसी 5 स्टार होटल के रूम से कम नहीं। वहीं, थोड़ी देर बाद जाकिर खान नजर आते हैं, जिनसे वह हालचाल पूछते हैं। साथ ही वहां मौजूद सभी T20 वर्ल्डकप फाइनल भी देख रहे होते हैं। जिस पर कॉमेडियन कहते हैं, ‘मैच अभी फंसा हुआ है।’ यहां पर अंत में IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा भी दिखाई देते हैं, जिनके साथ जाकिर हंसी-ठहाके करते दिखते हैं।

जाकिर खान का लोगों ने पूछा हालचाल

इस क्लिप पर जाकिर खान ने तीन रेड हार्ट इमोजी कमेंट सेक्शन में पोस्ट किए हैं। वहीं, एक यूजर ने पूछा, ‘जाकिर खान आप ठीक हो? ईद के पहले ठीक हो जाओ। आपको मैं हेल्दी वाइब्स भेज रहा हूं।’ एक ने लिखा, ‘अरबाज हक कोई जाकिर भाई के बारे में पूछ रहा है। प्लीज बताओ कि वो कैसे हैं और उनको क्या हुआ है।’ एक ने लिखा, ‘जल्द ठीक हो जाइए जाकिर भाई।’ एक ने पूछा, ‘जाकिर भाई अस्पताल में क्यों हैं?’

जाकिर खान ने ब्रेक लिया

एक इवेंट में जाकिर खान ने अपने ब्रेक के बारे में कहा था कि उनके पास राइटिंग का बहुत काम आ गया था और वह उसे 6 साल से कर नहीं पा रहे थे। उन्होंने कहा था, ‘हेल्थ थोड़ी खराब है। बहुत ज्यादा खराब नहीं है। तुमने इंटरनेट पर जो पढ़ा है, वो झूठ है भाई।’ जबकि ‘गल्फ न्यूज’ से बातचीत में उन्होंने कहा था कि उनके परिवार में कुछ आनुवांशिक बीमारियां हैं जो एक उम्र के बाद उभरने लगती हैं। उन्होंने अपनी बॉडी का काफी तकलीफ दी है और अह वह उसे आराम देना चाहते हैं।

Share This Article
Leave a Comment