डीएसपीएमयू में पहली बार डांडिया उत्सव

Lok Bimb
2 Min Read

दिखी झारखंडी संस्कृति और परंपरा की झलक, 2500 से ज्यादा रेजिस्ट्रेशन, आजसू छात्र संघ का आयोजन

हेमन्त अहीर

रांची । डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची में आजसू छात्र संघ की ओर से डीएसपीएमयू वाली डांडिया का भव्य आयोजन किया गया। शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक चले इस कार्यक्रम में डांडिया नृत्य के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुभारंभ विधिवत रूप से गणेश वंदना नृत्य से हुई। इसमें गुड़िया कुमारी, मुस्कान, खुशी जायसवाल, अलीशा, श्रेया और रानी ने शानदार प्रस्तुति दी। वहीं, शिवानी उपाध्याय और उनकी टीम ने महापर्व छठ पूजा पर आधारित प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को आजसू छात्र संघ की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन रवि रौशन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आजसू छात्र संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषभ साहू, प्रदेश सचिव प्रशांत महतो तथा छात्र नेत्री खुशी यादव, ईशु गुप्ता और अनुष्का सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आयोजन को भव्य बनाने में आयोजक योगेश महतो और उनकी तकनीकी टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि विश्वविद्यालय में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित इस सांस्कृतिक उत्सव के लिए ऑनलाइन माध्यम से लगभग 2500 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया और उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस अवसर पर छात्र संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों में राजेश सिंह, बिट्टू वर्मा, नितेश शर्मा, शिवम सिंह, संदीप यादव, मनीषा, शिया, यश, राज, आशीष, रोशन नायक, मानस, लतेश, सुजीत, परमेश्वर, सुमंत, अभिषेक और दिवाकर सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आयोजक मंडली ने कार्यक्रम की सफलता के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन, सभी छात्र-छात्राओं, प्रतिभागियों, अतिथियों और आयोजन टीम के सदस्यों के प्रति आभार जताया। डीएसपीएमयू वाली डांडिया ने विद्यार्थियों को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक एकता, आपसी मेलजोल और परंपराओं के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

Share This Article
Leave a Comment