गोइलकेरा में शहीद देवेंद्र माझी का 32वां शहादत दिवस मनाया गया, मंत्री दीपक बिरुवा ने दी श्रद्धांजलि

Lok Bimb
2 Min Read

सोनू कुमार सिंह

गोइलकेरा/चाईबासा : जल, जंगल और जमीन के लिए संघर्ष करने वाले अमर शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि के मौके पर गोइलकेरा स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के राजस्व, भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा मुख्य रूप से शामिल हुए और शहीद की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

वहीं सरायकेला-खरसावां जिला सड़क सुरक्षा एवं शांति समिति के सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे ने भी शहीद स्थल पर माथा टेक कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने स्व. रूपी सोरेन जी को भी श्रद्धांजलि दी।

इस श्रद्धांजलि सभा में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. सुवेंदु महतो और वरिष्ठ नेता प्रोफेसर कालीपद सोरेन (के.पी. सोरेन) भी मंच पर मौजूद रहे।

इस अवसर पर जगदीश नारायण चौबे ने कहा कि शहीद देवेंद्र माझी ने जल, जंगल, जमीन के अधिकार के लिए जो लड़ाई लड़ी, वह हमेशा याद रखी जाएगी। उनका बलिदान और विचार झारखंड की आने वाली पीढ़ियों को अधिकार और अस्मिता की लड़ाई के लिए प्रेरित करता रहेगा।

इस कार्यक्रम में गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा उर्फ इशू झा, कृष्णा महतो, दिव्यांशु झा सहित कई कार्यकर्ता आदित्यपुर से ट्रेन के माध्यम से गोइलकेरा पहुंचे और शहीद को नमन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीद के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment