नल जल योजना के तहत सड़क किनारे पाइप लाइन बिछाकर  नहीं किया ड्रैसिंग ,  बारिश में टुट रहा सड़क का फुटपाथ

Lok Bimb
2 Min Read

ईचागढ़ –  सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सितु ,सोड़ो,तुता सहित कई पंचायत क्षेत्रों में जल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा हर घर नल जल योजना अन्तर्गत बृहत जल मीनार का निर्माण जारगोडीह में कराया जा रहा है, जिसमें हर घर नल से जल आपूर्ति हेतु पाइप लाइन का कार्य संवेदक द्वारा किया जा रहा है। सड़क किनारे एवं गांवों में पाइप बिछाने के गड्ढे खोदने का काम किया जा रहा है। पाइप बिछाने के बाद ऊपर मिट्टी को हल्का देकर छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन वाहन फंस रहा है। पाइप बिछाने के बाद ड्रेसींग भी नहीं किया गया है, जिससे बारिश में मिट्टी का कटाव होने से सड़क किनारे फुटपाथ जगह जगह धंस कर खतरे को आमंत्रित कर रहा है। लोगों का आरोप है कि सुरजमल ओंकारमल कंस्ट्रक्शन द्वारा पाइप बिछाकर मिट्टी को समान भी नहीं किया जा रहा है। लोगों को आवागमन में असुविधा के साथ ही। सड़क किनारे का मिट्टी कटाव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाइप बिछाए गए गढ्ढों को ठीक नहीं करने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को ग्रामीणों द्वारा शिकायत किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment