ईचागढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि , तीन किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Lok Bimb
2 Min Read

ईचागढ़ : सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के डुमटाड़ पातकुम सड़क पर एक अफीम तस्कर को तीन किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । मामले पर सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि रविवार को डुमटांड़ पातकुम सड़क पर अफीन का खरीद बिक्री किया जाएगा। सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में  थाना प्रभारी वरूण यादव,पु अ नि शशि भूषण सिंह मुण्डा ,स अ नि सुरेश भगत एवं सशस्त्र बल का टीम गठित कर वाहन जांच अभियान चलाया गया । वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति भाग रहे थे, जहां पीछा कर बुरूहातु गांव निवासी 48 वर्षीय घासीराम साव को पकड़कर तलाशी लिया गया तो उसके पास से तीन किलो अफीम, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया। वहीं दुसरा साथी मौके से भाग गया। उन्होंने कहा कि अफीम तस्कर के पास से एक स्क्रीन टच मोबाइल, एक पीले रंग का प्लास्टिक बैग,  जे एच 22 के 6165 नंबर का एक होंडा मोटरसाइकिल  भी जप्त किया गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अफीम खरीद बिक्री करने वाले गिरोह का भी पता लगाया जा रहा है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment