टंडवा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनावी पारदर्शिता की उठी मांगशैलेश सिंह

Lok Bimb
1 Min Read

चतरा: टंडवा प्रखंड के अंबेडकर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा जरूरी है। चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए, ताकि जनता का लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विश्वास कायम रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रेम रंजन पासवान, जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड प्रभारी मोहम्मद इकबाल, प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र कुमार गुप्ता और युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गोविंद पंडा, मनोज हलुवाई, राम अवतार साहू, पिंटू राम, संजय उरांव, विकास चौरसिया, मोहम्मद समसेर, मोहम्मद मिस्टर, संजय राम, आलम अंसारी सहित कई कार्यकर्ताओं शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment