शैलेश सिंह
चतरा: टंडवा में शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी तिथि पर टंडवा उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्या देवंती देवी ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के बरकुटे, पोकला सहित अन्य कई गांवों में बने मां दुर्गा के पूजा पंडालों में पहुंचकर माता के समक्ष माथा टेका और अपने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों द्वारा आए हुए अतिथियों का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। पूजा समिति की ओर से जिला परिषद सदस्या देवंती देवी सहित सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिप सदस्या नें पूजा समितियों द्वारा की गई तैयारियों की सराहना की और श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। मौके पर कोयद पंचायत के मुखिया किशुन राम, तैलिक(साहू) समाज के महिला प्रखंड अध्यक्षा बेबी कुमारी , आरती देवी ग्राम बरकुटे के सहदेव साव, प्रमोद साव, योगेंद्र साव सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।


