सीओ सह बीडीओ राम सुमन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया भ्रमण
फातेह आलम तालझारी
तालझारी : दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रविवार को तालझारी प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। सीओ सह बीडीओ राम सुमन प्रसाद के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों से दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने सकरीगली, महाराजपुर मीना बाजार, बालापोखर, सुकसेना सहित विभिन्न क्षेत्रों और पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा शांति व्यवस्था कायम रखने का संदेश दिया गया।
प्रशासन की ओर से त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया। फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को भरोसा दिलाया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। मौके पर राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
दुर्गा पूजा को लेकर तालझारी में निकला फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

Leave a Comment Leave a Comment

