गोपाल विद्यार्थी
पटना : भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश संयोजक सतीश राजू के अध्यक्षता में रामबाबू राय के छठी पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिले के संजय गांधी स्टेडियम में एक दिवसीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव समेत पटना की उपमहापौर रश्मि चंद्रवंशी, पूर्व महापौर श्याम बाबु राय, वार्ड पार्षद शशि भूषण राय एवं शारदा देवी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मुकाबला पटना एकादश बनाम कैमूर के बीच खेला गया जिसमे पटना के रुख्षर बेहतरीन खेल के बदौलत पटना टीम ने कैमूर टीम को 2-1 से पराजित कर चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया | रुख्षर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया | मौके पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ निरंतर खिलाड़ियों के हित में विभिन्न खेलों का आयोजन करते रहती है। उप महापौर रश्मि चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ निरंतर महिला खिलाड़ियों के हौसला अफजाई हेतु महिला खेलो का आयोजन करते रहती है जिससे महिला खिलाड़ियों का रुझान खेल के प्रति बढ़ा है । वहीं क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने कहा कि उनकी पूरी टीम खिलाड़ियों के हित में हर लड़ाई लड़ने को तैयार है जिससे बिहार के खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय खेलो में बिहार का नाम रौशन कर सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं कार्यक्रम के संयोजक राजीव रंजन यादव, संचालन आनंद सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन सह-संयोजक विकाश कुमार गोल्डी ने किया | मौके पर कंचन कुमारी, विकास सिंह, रमेश गुप्ता, संजय राय, अजय मुन्ना, शैलेन्द्र नारायण सोनू, कुंदन कुमार, मोहित श्रीवास्तव, प्रशांत निराला, अभिराम शर्मा, पूर्व सिन्हा, पवन जयसवाल, प्रेम प्रकाश, मदन पंडित, विकाश कुमार, अजय निषाद, मनोज कुमार, नीरज यादव, अभिराज रंजन सहित सैकड़ों खेल प्रेमी शामिल थे |


