पालीगंज में पैक्स अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप, किसानों ने की  बैठक, कार्रवाई की मांग

Lok Bimb
3 Min Read

गोपाल विद्यार्थी

पालीगंज : प्रखण्ड के  दहिया पैक्स अध्यक्ष के मनमानी के खिलाफ मंगलवार को किसानों ने बैठक किया.जिसमें मौजूद बीसीओ शत्रुघ्न कुमार ने पैक्स अध्यक्ष पर किसानों द्वारा लगाए गए आरोपो को जांच के बाद उचित कार्यवाई करने का आश्वासन देते हुए न्याय दिलाने की बात कही. बैठक की अध्यक्षता किसान शैलेश कुमार शर्मा व संचालन दहिया पंचायत के वार्ड संख्या 6 के वार्ड सदस्य सह  किसान आनन्द कुमार ने किया.मौके पर किसान  जोगन यादव ने बताया कि मैं इस वर्ष कुल 50 क्विंटल 60 किलो धान पैक्स को दिया था.जिसमें 45 क्विंटल 60 केजी का पैसा भुगतान की गई. शेष नमी के नाम पर कटौती कर दी गयी. वही  किसान शैलेश कुमार शर्मा ने बताया कि वे कुल 166 क्विंटल धान दिया था.जिसमे 153 क्विंटल का पैसा भुगतान किया गया. शेष धान को खखरी के नाम पर दो प्रतिशत व कम वजन बताकर कटौती कर दी गयी. राकेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष धान की उपज नही होने के कारण वे धान पैक्स में नही दिया था,लेकिन इस वर्ष पैक्स में धान देने गया तो पैक्स अध्यक्ष ने पिछले वर्ष का हवाला देकर धान लेने से इनकार कर दिया. किसान सह पूर्व मुखिया रवीन्द्र शर्मा ने बताया कि किसी भी किसानों को आज तक लाभांश की राशि नही दी गयी.किसान शिव कुमार चौधरी ने हिसाब कर पैसे नही देने, व दीनानाथ मिस्त्री ने धान की कटौती किये जाने सम्बन्धी शिकायत किया है.पैक्स के कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा कुमार ने बताया कि पैक्स की बैठक की सुचना सदस्यों को नही दिया जाता है. वही बीरबल कुमार, देवकरण मिस्त्री व अजित कुमार ने बताया कि कागज व रसीद जमा कर दिए जाने के बावजूद भी अभी तक मेरा धान नही ली गयी. शिवबिहारी ने बताया कि मेरी धान ले ली गयी पर आज तक पैसे नही मिला. जबकि किसान मुन्ना शर्मा ने कहा कि जिस तरह अन्य मामले की जांच के बाद दोषियो पर कार्यवाई होती है उसी तरह इस मामले की भी जांचोपरांत उचित कार्यवाई करते हुए किसानों को न्याय मिलनी चाहिए. मौके पर किसानों ने बताया कि किसी किसी किसानों को पांच लाख तक कि धान खरीद की गई.जबकि किसी का पांच हजार तक की धान भी पैक्स द्वारा नही लिया गया है.  मौके पर किसान सैकड़ो पीड़ित किसान के साथ बीसीओ शत्रुघ्न कुमार मौजूद थे. इस सम्बंध में पूछे जाने पर बीसीओ शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद उचित कार्यवाई की जाएगी तथा किसानों को न्याय जरूर दिलाई जाएगी मौके पर शामिल हुए   शैलेशशर्मा   पूर्व मुखिया रविंद्र शर्मा मुन्ना शर्मा सतीश शर्मा रामविलास पासवान कृष्ण यादव  संटु कुमार आनंद कुमार भोला चौधरी  संजीत शर्मा सुरेंद्र शर्मा  विनोद वर्मा  दीनानाथ विश्वकर्मा   नीतीश कुशवाहा कंचन  यादव पंकज कुमार समेत सैकडो किसान मौजुद थे.

Share This Article
Leave a Comment