चाणक्य फाउंडेशन में आयोजित दो दिवसीय फार्माको स्किल कार्यक्रम सम्पन्न, कौशल आधारित शिक्षा पर जोर

Lok Bimb
2 Min Read

सफल फार्मासिस्ट के लिए सैद्धांतिक ज्ञान के साथ प्रायोगिक अनुभव भी जरूरी :- डॉ दिव्या

गोपाल विद्यार्थी

पटना : जिले के चाणक्य फाउंडेशन में  फार्मेसी क्षेत्र में व्यावसायिक दक्षता एवं तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम फार्मा को स्किल 2026 गुरुवार को सम्पन्न हुआ। 8 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ प्रयोगात्मक (प्रैक्टिकल) कौशल की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन चाणक्य फाउंडेशन की सीईओ डॉ. दिव्य ज्योति ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में एक सफल फार्मासिस्ट बनने के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रायोगिक अनुभव एवं सतत कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों एवं प्रैक्टिकल कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नवाचार एवं निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं विभिन्न प्रायोगिक गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी फार्माकोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष निधि कुमारी ने दक्षतापूर्वक निभाई। मौके पर संस्थान  के प्रोफेसर आफरीन, सुमित, आलिया, पल्लवी, जय एवं विजय कृष्णा आदि मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने विभिन्न सत्रों में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया। वहीं समापन  पर आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता एवं प्रैक्टिकल प्रेजेंटेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. दिव्य ज्योति एवं मानव संसाधन प्रमुख तुलिका शांडिल्य द्वारा विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं, समारोह को निर्देशक अर्जुन सिन्हा, सहायक निदेशक दिवांशु सांडिल्य एवं बी.एड. प्राचार्या गुड़िया झा आदि ने भी  संबोधित किया। विभागाध्यक्ष निधि कुमारी ने  धन्यवाद ज्ञापन  किया।

Share This Article
Leave a Comment