मोहम्मद जमशेद
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत प्रखंड- ताजपुर के पंचायत मुरादपुर बंगरा, मौजा- डीह सरसौना , थाना संख्या- 64 में खेसरा -1141 में रब्बी गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण प्रवीण कुमार , उप निदेशक (जीवनांक), अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय , बिहार, पटना द्वारा किया गया । इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रवीण कुमार झा, मनोज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी यूगल प्रसाद मेहता, मनोज कुमार उच्च वर्गीय लिपीक, सुमन सौरभ डाटा एंट्री ऑपरेटर (सांख्यिकी), कृषि समन्वय सुभाष चन्द्र, विवेक कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर, किसान सलाहकार महेश कुमार, विपिन कुमार,संजीत कुमार शर्मा एवं अन्य जिला/प्रखंड कर्मी उपस्थित थे। कटनी प्रयोग 10×5 मीटर में सम्पादित किया गया एवं दाना का वजन- 19.590 कि॰ ग्रा॰ प्राप्त हुआ । प्राप्त वजन के अनुसार 40 क्विटल लगभग कि॰ ग्रा॰ प्रति हेक्टेयर उपज दर अनुमानित किया गया ।


