ओटीए कमिटी के एएनओ बने अभिमन्यु मिश्रा, बढ़ाया जिले का मान

Lok Bimb
2 Min Read

गोपाल विद्यार्थी

पटना : रांची के जेके इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व प्राचार्य और अकादमिक डायरेक्टर रहे बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के शिशुआ गांव निवासी सुनील कुमार मिश्र के पुत्र अभिमन्यु मिश्रा ने ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी, कामटी (नागपुर) में एएनओ का पद प्राप्त कर मुंगेर जिले का मान बढ़ाया है। श्री मिश्रा को ओटीए में अर्जुन कंपनी मिला  है, अर्जुन कंपनी के उस्ताद महेंद्र मीना, सुरेश, राजीव, नागार्जुन, जीवन, मनीष, निलेश, बैद्यनाथ, गुरुंग व रॉबर्ट आदि ने उन्हें बधाई दी है। अर्जुन कंपनी के कंपनी कमांडर निखिल पेंडारकर व मेजर आदित्य प्रताप सिंह ने सभी कैडेट्स को नाम, नमक और निशान का महत्व और सभी में देशभक्ति का जोश,जज्बा और जुनून का पाठ पढ़ाया। विदित हो कि अभिमन्यु 4 बिहार बी एन एनसीसी, भागलपुर के अधिकारी हैं और वर्तमान में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग, भागलपुर में कार्यरत हैं। अभिमन्यु ने बताया कि उन्हें बचपन से ही सेना में जाकर देश सेवा करने का शौक रहा है, इसलिए उन्होंने ओटीए की कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर यह मुकाम हासिल किया है।अभिमन्यु की इस उपलब्धि पर शिशुआ गांव और पूरे तारापुर क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और उन्हें बधाई दी। ओटीए कंपनी नागपुर के मेजर जनरल सर्वजीत सिंह बख्शी और कंपनी कमांडर निखिल पेंडारकर और मेजर आदित्य प्रताप सिंह ने उन्हें बेस्ट एंकर के रूप में सम्मानित किया। अभिमन्यु ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता स्वर्गीय सुनील कुमार मिश्र और गुरुजनों को दिया।

Share This Article
Leave a Comment