बुडसी पहाड़ में पीएम जनमन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 15 लाभार्थियों की हुई स्वास्थ्य जांच

Lok Bimb
1 Min Read
boodsi pahad mein pm janaman swasthya shivir ka aayojan, 15 labharthiyon ki hui swasthya jaanch

फातेह आलम तालझारी

तालझारी : आयुष्मान आरोग्य मंदिर, वृंदावन के अंतर्गत बुडसी पहाड़ गांव में गुरुवार को प्रधानमंत्री जनमन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव के 15 जरूरतमंद एवं पात्र लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरत के अनुसार नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। शिविर के दौरान मलेरिया की रोकथाम एवं समय पर पहचान के उद्देश्य से 5 लोगों की मलेरिया जांच (आरडीके) भी की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, संतुलित आहार और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राहुल राज, एएनएम विद्या कुमारी, एमटीडब्ल्यू प्रियंका कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

Share This Article
Leave a Comment