तालझारी में पत्थर से मारकर पहाड़िया युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

Lok Bimb
2 Min Read

महाराजपुर हाट से बाजार कर घर लौट रहा था युवक, तीन-चार अज्ञात लोगों से कहासुनी के बाद हुई वारदात; पुलिस जांच में जुटी

फातेह आलम तालझारी

तालझारी : तालझारी थाना क्षेत्र में पत्थर से मारकर एक 23 वर्षीय पहाड़िया युवक की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कल्दीभीट्टा पहाड़ निवासी मिथुन पहाड़िया के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को मिथुन पहाड़िया महाराजपुर हाट से बाजार कर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान कल्दीभीट्टा पहाड़ के नीचे मेंहदीपुर मौजा के पास तीन-चार अज्ञात लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही तालझारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ वारदात में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो पाएगा।

Share This Article
Leave a Comment