5 वीं राष्ट्रीय जेवलिन डे पर पाटलिपुत्र खेल परिसर में प्रतियोगिता आयोजित

Lok Bimb
3 Min Read

150 से ज्यादा खिलाडियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को सर्टिफिकेट, मेडल के साथ नकद पुरस्कार भी मिला

गोपाल विद्यार्थी

पटना : पाटलिपुत्र खेल परिसर में शुक्रवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 5 वीं राष्ट्रीय जेवलिन डे का आयोजन किया गया। उक्त बाबत जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि देश के प्रसिद्ध ऑलंपियन नीरज चोपड़ा ने 7 अगस्त को टोकियो ओलंपिक 2020 में जेवलिन में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था। इस दिन के सम्मान में हर वर्ष 7 अगस्त को नेशनल जेवलिन डे मनाया जाता है।
जेवलिन डे के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
बालक और बालिका दोनों वर्गों में अंडर 14,16,18 और अंडर 20 आयुवर्ग की प्रतियोगिता हुई। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट के अलावा सभी आयुवर्ग के विजेता खिलाड़ियों को मेडल और नकद पुरस्कार राशि दी गयी। प्रथम स्थान पाने वाले को 5 हजार, द्वितीय स्थान को 3 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को 2 हजार रुपये नकद पुरस्कार के रुप में मिला। अंडर 14 आयु वर्ष के बालिका वर्ग में गोपालगंज से सौम्या कुमारी ने गोल्ड मेडल, जमुई से खुशी कुमारी ने  सिल्वर मेडल, तथा पटना से सलोनी कुमारी ने  ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। वहीं अंडर 14 आयु वर्ष के बालक वर्ग में जमुई के हरिओम कुमार ने गोल्ड मेडल, जमुई से पीयूष कुमार ने सिल्वर मेडल व पटना से बीरबहादुर ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।अंडर 16 आयु वर्ष के बालिका वर्ग में जमुई से सोनम कुमारी ने गोल्ड मेडल,
समस्तीपुर से वैष्णवी ने सिल्वर मेडल, जमुई से अनुप्रिया ने  ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया । वहीं अंडर 16 आयु वर्ष के बालक वर्ग में जमुई से किशु सिंह ने गोल्ड मेडल, जमुई से शिवम कुमार जमुई ने सिल्वर मेडल व जमुई से ही राजेश कुमार ने  ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया  | अंडर 18 आयु वर्ष के बालिका वर्ग में किशनगंज से
लक्ष्मी कुमारी मुर्मू ने  गोल्ड मैडल, सिवान से सुहानी परवीन ने सिल्वर मेडल तथा लखीसराय से अंजली कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।अंडर 18 आयु वर्ष के बालक वर्ग में जमुई से ओमराज ने  गोल्ड मेडल, जमुई से आर्यन कुमार सिल्वर मेडल व भागलपुर से अक्षय कुमार ने  ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।

Share This Article
Leave a Comment