जिला ब्यूरो शैलेश
चतरा: टंडवा सिमरिया चतरा ग्रामीण सड़को से नियम विरुद्ध कोल ट्रांसपोर्टिंग से हो रहे लगातार मौत और घायल के बाद विकलांग व प्रदूषण को रोकने के लिए सर्व दलीय धरना और चक्का जाम रविवार से सिमरिया के सुभाष चौक प्रारंभ हो गया है। इस दौरान विभिन्न दलों के कार्यकर्ता मिलकर सिमरिया चौक में अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठ गए हैं। वहीं दूसरी ओर केरेडारी से टंडवा7 होकर कोलया दुलाई और टंडवा से फ्लाई ऐश ढुलाई अनिश्चित काल के लिए आंदोलन के साथ पूर्णतः बंद कर दिया गया है। धारणा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पिछले 10, 12 वर्षों से कोयले की ढूलाई ग्रामीण सड़क से नियम विरुद्ध लगातार जारी है। इस दौरान हजारों लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन अभी तक मृतक के पीड़ित परिवारों को कोई अस्थाई क्षतिपूर्ति नीति तय नहीं की गई। जिसके लिए हर बार क्षतिपूर्ति के लिए आंदोलन करना पड़ता है। वहीं चतरा जिले के ग्रामीण सड़कों पर चतरा जिले को कोयला की भार सड़क नहीं उठा पा रही है इसके अतिरिक्त हजारीबाग जिले के पकरी बरवाडीह, केरेडारी के जोरदाग, चट्टीबरियातू सहित अन्य कोल माइंस से कोयले की ढुलाई टंडवा सिमरिया के रस्ते की जा रही। वक्ताओं ने आगे कहा कि हजारीबाग जिला का कोयला सिमरिया के रास्ते अविलंब बंद किया जाय। धारणा स्थल में झामुमो केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार चंद्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य चंद्रदेव गोप,झामुमो जिला सचिव चंद्रदेव साहू, आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष शत्रुध्न प्रसाद,राजद नेता बीरेंद्र यादव कांग्रेस नेता कामाख्या नारायण सिंह, करम साहू, झामुमो प्रखंड सिमरिया रमन साहू, अध्यक्ष टंडवा प्रकाश यादव , अर्जुन साहू, बिनोद महतो, मुखिया सुबेश राम, नेमधारी महतो, सलीम अख्तर आलोक रंजन , लालो साव, अख्तर अंसारी,सचिन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोग उपस्थित थे।


