राजमहल में धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन

Lok Bimb
2 Min Read

फातेह आलम तालझारी

राजमहल : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को राजमहल निरीक्षण भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू ने किया। इस दौरान प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन मनाया तथा एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया। सभी ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड सरकार जनहित, विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। राज्य के आम लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, प्रखंड सचिव दुर्गा मंडल, नगर सचिव स्मित चौरसिया, विजय यादव, अजय दास, मोहम्मद मुनाजिर, बासुदेव मंडल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment