छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर लाठीचार्ज, ICU में भर्ती

Lok Bimb
1 Min Read
  • हेमन्त अहीर

रांची |

जेपीएससी – जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 10 अगस्त को छात्रों ने विधानसभा घेराव किया। राज्यभर से पहुंचे छात्र पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा की ओर बढ़े और बैरिकेडिंग पार करते हुए विधानसभा के गेट नंबर-1 तक पहुंच गए।

प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। इसी दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी लाठीचार्ज की चपेट में आकर घायल हो गए। उनके साथियों के अनुसार, लाठी उनके सीने में लगी, जिसके बाद वह मौके पर बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है।

टाइगर जयराम महतो ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment