जिप उपाध्यक्ष ने बस स्टैंड,जल मीनार निर्माण व डीप बोरिंग कार्य का बिंदुबार जांच करने के लिए अभियंता को लिखा पत्र

Lok Bimb
1 Min Read

ईचागढ़- सरायकेला-खरसावां जिला के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने जिला अभियंता जिला परिषद को चीट्ठी लिखकर ईचागढ़ के गौरांग कोचा में निर्माणाधीन बस स्टैंड , कुकड़ू के सिंदुरपुर तथा सिरूम गांव में डीप बोरिंग व जल मीनार में अनियमितता के विरुद्ध जांच कर एक सप्ताह के अंदर जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि गौरांग कोचा में काव्य इंटरप्राइजेज द्वारा बनाए जा रहे बस स्टैंड में पीलर में कम संख्या में रड लगाने,गिट्टी ,सीमेंट  का गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने जल मीनार व डीप बोरिंग पर भी अनियमितता का जांच का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनताओ के शिकायत पर वे खुद जांच किया तो काफी अनियमितता पाया गया। प्राक्कलन के अनुसार 15  वीं  वित्त आयोग के जिला परिषद मद से निर्माणाधीन बस स्टैंड में काफी अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के अभियंता को पत्र लिखकर एक सप्ताह के अंदर जांच कर जांच जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर जन कल्याणकारी योजनाओं पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment