वनदेवी धाम में रामायण गायन, मंत्रमुग्ध हुए श्रोता, जुटे दर्जनों समाजसेवी, पत्रकार व पुलिस अधिकारी

Lok Bimb
2 Min Read

गोपाल विद्यार्थी

बिहटा : स्थानीय वन देवी धाम में शनिवार को माँ के संध्या आरती, शृंगार के समय  रामायण गायन का आयोजन किया गया। मौके पर समाजसेवी, पत्रकार व पुलिस पदाधिकारियों का समागम हुआ। आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन माधव कंस्ट्रक्शन के निदेशक सह समाजसेवी  मुकेश सिंह रामायण पूजन कर किया। इस दौरान उन्होंने  मंदिर समिति द्वारा कई वर्षों से इस परंपरा को निभाने की सराहना की। माता वनदेवी की महिमा जगजाहिर है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नेता पत्रकार व  आमलोगों का अनूठा संगम दिखा। लोगो ने बताया कि 14 वर्ष के बाद इस तरह का  रामायण गायन कार्यक्रम हुआ। वर्ष 2012 में  सुशांत सरोज दानापुर के एएसपी थे । तब इन्होंने रामायण कर्यक्रम करवाया था । यातायात डीआईजी बनकर इसी मंदिर में रामायण गायन में आये। प्रेस पब्लिक पुलिस का समागम संगम में सभी श्रोता  गोता लगाकर माता का भजन का आनंद उठाया। कार्यक्रम का समापन यातायात डीआईजी सुशान्त सरोज  और   पालीगंज डीएसपी 2 पंकज शर्मा और कुसुमराज फ़ार्मेसी कालेज मोरियावा के चेयरमैन डॉ अमरेंद्र कुमार अमरेश द्वारा लोगों का चुनरी से सम्मान के पाश्चात्य हुआ। विद्यानंद मिश्र  के  स्मृति में  पुजारी हरिओम मिश्रा द्वारा आयोजित कार्यक्रम का संचालन पत्रकार अमित्रजीत ने की। मौके पर  गोपाल विद्यार्थी, भजपा नेता अजित  सिंह, डॉ ललित मोहन , पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शुभम, अजय, पिंटू,  माधव, ब्रम्हर्षि , नृपेंद्र ,सीपू, राजन, बिहटा के पूर्व थानेदार रमेश सिंह, बिक्रम भाजपा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक मॉन्टी, विकास ब्रम्हर्षि, श्रीकांत शर्मा, पप्पू, अजित, शत्रोहन आदि   शामिल थे | वही भजन टीम में कंचनपुर के भोला सिंह, रमाकांत, अशोक, अमरेंद्र, पत्रकार अविनाश तिवारी, गुड़ु  मृत्युंजय, अमलेश कुमार, अमित यादव आदि मौजूद थे ।

Share This Article
Leave a Comment