अंतिम सोमवारी पर शिवालयों  में पूजा अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Lok Bimb
1 Min Read

असरगंज।(मुंगेर) : असरगंज प्रखंड अंतर्गत सावन की अंतिम सोमवारी को क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़  उमड़ पड़ी।असरगंज मुख्य बाजार हाथीनाथ मंदिर,प्रखंड क्षेत्र के ढोलपहाड़ी मंदिर,फुलेश्वर नाथ,ब्रह्मभाकुर नाथ मंदिर,बाबा मनासकामन नाथमंदिर, नारायणपुर मंदिर,करपुरानाथ महादेव मंदिर,सौमया नाथ महादेव मंदिर सहित सभी शिवालयों में सुबह स्नान करने के पष्चात श्रद्धालुओं ने फूल, बेलपत्र व जल से भगवान भोलेनाथ का पूजा अर्चना किया।घंटे,शंख व हरहर महादेव की जयघोष से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा अगरबत्तियों की सुगंध से वातावरण सुगंधित हो उठा।दिन भर मंदिर में हर हर महादेव ओम नमः शिवाय की जयकारे से गुंजायमान रहा। सोमवारी पर कई कुंवारी कन्या व महिलाओं नेसोमवारी का व्रत रखा।संध्या होने पर भगवान भोलेनाथ,माता पार्वती,गणेश भगवान आदि की पूजा अर्चना के बाद फलाहार किया।

Share This Article
Leave a Comment