ईचागढ़ में मिला फंदे के सहारे लटकता अज्ञात व्यक्ति का लाशमालखान महतो

Lok Bimb
1 Min Read

ईचागढ़ : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के गौरांकोचा पंचायत के काटघोड़ा गांव के लम्बा डुंगरी  के पास एक पेड़ पर फंदे के सहारे लटकता एक अज्ञात लाश बरामद किया गया। सुचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस देर शाम को घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को पेड़ से सुरक्षित उतरा एवं लाश को कब्जे में लेकर थाना में सुरक्षित रखा गया। मिली जानकारी के अनुसार एक लंबा अर्जुन पेड़ पर करीब 30 वर्षीय एक व्यक्ति का कपड़े के फंदे पर लटकता लाश सोमवार की शाम को ग्रामीणों द्वारा देखा गया। तत्काल इसकी सुचना ईचागढ़ पुलिस को दिया गया। सुचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु थाना लाया गया। खबर लिखे जाने तक लाश की पहचान नहीं हो पाया था। थाना प्रभारी वरूण यादव से जानकारी लेने पर उन्होने‌ बताया कि प्रथमदृष्टया आत्म हत्या प्रतित होता है।  पोस्टमार्टम के बाद ही मामले के संबंध में जानकारी मिल सकती है। लाश की पहचान करने की कोशिश किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment