राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की 98वीं बैठक संपन्न: वित्तीय समावेशन, कृषि एवं साख योजना की हुई व्यापक समीक्षा

Lok Bimb
2 Min Read

गोपाल विद्यार्थी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को पटना में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की 98वीं बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा  समेत राज्य के वरिष्ठ अधिकारीगण- बिहार के विकास आयुक्त, वित्त विभाग के प्रधान सचिव, कृषि विभाग के प्रधान सचिव, वित्त विभाग की सचिव (व्यय), सहकारिता विभाग के सचिव, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव तथा जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान राज्य में वित्तीय प्रगति, ऋण प्रवाह तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही तक वार्षिक साख योजना के तहत उपलब्धियों की समीक्षा की गई। साथ ही प्राथमिक क्षेत्र को दिए जाने वाले ऋण, सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं तथा जीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बैंक लिंकेज एवं व्यक्तिगत वित्तपोषण की प्रगति पर विशेष जोर दिया गया । जिलों के साख-जमा अनुपात की समीक्षा करते हुए ऋण ग्राह्यता क्षमता बढ़ाने के उपाय, बिना बैंकिंग सुविधा वाले रेवेन्यू केंद्रों में नए आउटलेट खोलने, महिला बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट्स की भागीदारी बढ़ाने तथा सामने आ रही चुनौतियों के समाधान पर बात की गई। मुख्यमंत्री सचिवालय के ई-कंपलायन्स डैशबोर्ड, सहयोग पोर्टल और सीपी ग्राम पोर्टल के माध्यम से प्राप्त बैंकिंग शिकायतों के अनुपालन तथा बिहार राज्य सीएसआर पोर्टल पर नोडल अधिकारियों के पंजीकरण और गतिविधियों को अपलोड करने के निर्देश दिए गए।बैठक  में राज्य में कौशल विकास व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन तथा प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में ऋण पुनर्गठन जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

Share This Article
Leave a Comment