समाजसेवी विनय सिंह के पुण्यतिथि पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा दरिद्रनारायण भोज आयोजित

Lok Bimb
1 Min Read

गोपाल विद्यार्थी 

पटना : वरीय समाजसेवी स्वर्गीय विनय सिंह के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गुरुवार के शाम  पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर परिसर में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास सिंह के द्वारा दरिद्रनारायण भोज का आयोजन किया गया। मौके पर जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों के बीच भोजन का वितरण कर सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के साथ खुशियां साझा करते हुए सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सतीश कुमार श्रीवास्तव राजू ने कहा कि स्व विनय सिंह का सार्वजनिक जीवन समाजसेवा, संगठन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से प्रेरित रहा है। उनके पुण्यतिथि को सेवा कार्य के रूप में मनाना उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ आगे भी खिलाड़ियों के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों के बीच सेवा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। मौके पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुकेश पासवान, मोहित श्रीवास्तव, डॉ अभिराम शर्मा, राजेश कुमार, सुखलाल मार्डी , शंभू पासवान, बिजली पासवान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।।

Share This Article
Leave a Comment