काफिले के स्वागत में जेसीबी से बरसाये फूल, उमड़ा जनसैलाब
गोपाल विद्यार्थी
पटना : मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह ने पार्टी प्रत्याशी और विधान पार्षद नीरज कुमार के खिलाफ खुला विरोध कर दिया है। उनका आरोप है कि मोकामा विधानसभा चुनाव के दौरान नीरज कुमार ने उनके खिलाफ काम किया था और दुष्प्रचार किया था। अनंत सिंह ने नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के पक्ष में खुलेआम प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है । इसी कड़ी में उन्होंने बुधवार पटना के नौबतपुर, बिक्रम, दुल्हिनबाजार, महाबलीपुर, व बिहटा समेत कई इलाकों में रोड शो कर अनुज सिंह के लिए समर्थन मांगा है। अनंत सिंह का कहना है कि जब तक वो जीवित हैं, नीरज कुमार का विरोध करते रहेंगे, हालांकि पार्टी नेताओं का दावा है कि वे अब सार्वजनिक रूप से पार्टी विरोधी बयान नहीं देंगे। हालांकि अनंत सिंह ने गुरुवार को जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में रोड शो कर जमकर शक्ति प्रदर्शन किया. रोड शो के दौरान सडकों पर अपार भीड़ दिखी, दर्जनों जेसीबी से काफिले का भव्य स्वागत किया गया. रोड शो के दौरान अनंत सिंह ने स्नातक मतदाताओं से जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने मतदाताओं से अनुज सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया. रोड शो के दौरान राजा परछित, समाजसेवी कुमार शानू, गायक अभिषेक सिंह, गुंजन सिंह, सोरमपुर मुखिया संदीप सिंह आदि मौजूद रहे.


