प्रिया रानी व अली हमजा को बाल्केश्वर प्रसाद स्मृति शतरंज का खिताब, बालिका अंडर 15 में गिरीशा शंकर चैंपियन

Lok Bimb
3 Min Read

गोपाल विद्यार्थी

पटना : एमवीपी चेस क्लब एवं बिहार विद्यापीठ के संयुक्त तत्वाधान में जिले के देशरत्न राजेंद्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित आठवीं बाल्केश्वर प्रसाद स्मृति शतरंज प्रतियोगिता का खिताब पुरूष वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी मोहम्मद अली हमजा एवं महिला वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी प्रिया रानी ने जीता। बालिका अंडर-15 आयुवर्ग में डॉ.डी.राम डीएवी पब्लिक स्कूल गोला रोड की नवम वर्ग की छात्रा गिरीशा शंकर को चैंपियन होने का गौरव प्राप्त हुआ। जबकि पुरूष वर्ग में द्वितीय स्थान रविकांत कुमार, तृतीय स्थान अमन श्रीवास्तव, चौथा स्थान हर्ष भारती, पांचवा स्थान कुशल रवि, छठा स्थान विष्णु देव को एवं महिला वर्ग में द्वितीय स्थान पम्मी रानी, तृतीय स्थान मिन्की सिन्हा, चौथा स्थान पाखी बगीचा, पांचवा स्थान संवि सिन्हा, छठा स्थान सोनाली गुप्ता को प्राप्त हुआ। अन्य उम्र वर्ग के पुरस्कार में बालक अंदर -7 में आत्मज अंशु प्रथम,आदित्य भारद्वाज द्वितीय, आदर्श राज तृतीय, बालक अंदर -9 में प्रेम प्रकाश प्रथम, युवान सिंह द्वितीय, हर्षित कुमार तृतीय, बालक अंदर-11 में आकाश आनंद प्रथम, पुलकित आनंद द्वितीय, दिव्यम सिंह तृतीय,बालक अंदर -13 में रोहन कुमार प्रथम, सूर्यांश पंकज द्वितीय, सूर्य प्रकाश तृतीय, बालक अंदर -15 में हरमन सलूजा प्रथम,आरव कुमार द्वितीय, अतिशय आनंद तृतीया स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका अंदर -7 वर्ग में श्रीपरी प्रथम, अमायरा द्वितीय, अंडर-9 वर्ग में प्रेरणा कुमारी प्रथम, अंतरराष्ट्रीय द्वितीय संविका प्रसाद तृतीया, बालिका अंदर -11 में वंशिका सिंह प्रथम,नीतू कुमारी द्वितीय, प्रियंका कुमारी तृतीय, बालिका अंदर -13 में आकृति प्रकाश प्रथम, समृद्धि सुमन द्वितीय, कलसा कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में प्रणव कुमार एवं महिला वर्ग में जय श्री को बेस्ट प्रोमाइजिंग प्लेयर का पुरस्कार दिया गया | मुख्य अतिथि कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ.प्रमोद कुमार, विशिष्ट अतिथि विधायक संजय कुमार गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार विद्यापीठ के अध्यक्ष विजय प्रकाश, अतिथियों का स्वागत संयोजक मिताली मित्रा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन एमवीपी चेस क्लब के सचिव वेद प्रकाश ने किया। मौके पर बिहार विद्यापीठ के सचिव डॉ राणा अवधेश एवं निर्देशिका डॉक्टर मृदुला प्रकाश,सावित्री देवी व एमबीपी चेस क्लब के अध्यक्ष डॉ.अरविंद कुमार समेत अनेक खेलप्रेमी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment