टंडवा के पोकला में शारदीय नवरात्र पर निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने शांका नदी से उठाया जल

Lok Bimb
1 Min Read

शैलेश सिंह

चतरा: शारदीय नवरात्र के अवसर पर टंडवा प्रखंड के पोकला गांव में कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर गांव से निकलीं और शांका नदी पहुंचकर विधि-विधान के साथ जल उठाया। इसके बाद सभी महिलाएं कलश लेकर वापस पोकला गांव पहुंचीं। कलश यात्रा के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। इस कार्यक्रम में चतरा सांसद के पंचायती राज सांसद प्रतिनिधि दिलीप कुमार अम्बष्ट शामिल हुए। इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बसंत राणा ने अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बसंत राणा, सचिव बजरंग कुमार, शिक्षक बिनेश्वर कुमार, जगदीश महतो, विनोद कुमार सिंह, अनिल कुमार सिन्हा, पोकला उर्फ कसियाडीह की मुखिया सरिता कुमारी तथा पूर्व मुखिया दासों देवी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थें।

Share This Article
Leave a Comment