बख्तियारपुर में ‘मगधद्वार फुटबॉल टूर्नामेंट 2026’ का ऐतिहासिक समापन, विकास वैभव ने दी बधाई

Lok Bimb
1 Min Read

पटना : पटना के बख्तियारपुर में ‘Let’s Inspire Bihar’ के अंतर्गत आयोजित आठ दिवसीय ‘मगधद्वार फुटबॉल टूर्नामेंट 2026’ ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक और पूर्व आईपीएस विकास वैभव ने अभियान से जुड़े सभी सदस्यों और वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में कार्यरत बख्तियारपुर अध्याय की कोर टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और युवाओं के सहयोग से यह बृहद आयोजन संभव हो पाया। विकास वैभव ने गरिमामयी उपस्थिति के लिए भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान का आभार व्यक्त किया। साथ ही बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार सिंह, बख्तियारपुर विधायक अरुण कुमार, एमएलसी अशरफ अंसारी, नगर परिषद अध्यक्ष पवन कुमार सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधियों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत में विकसित बिहार के निर्माण के आह्वान पर लाखों लोग इस अभियान से जुड़ चुके हैं, जिनमें 4,25,000 से अधिक लोग सीधे व्हाट्सएप समूहों से जुड़े हैं। यह टूर्नामेंट युवाओं में ऊर्जा और सकारात्मक सोच का प्रतीक बना है।

Share This Article
Leave a Comment