अनीसाबाद में केजरीवाल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ

Lok Bimb
1 Min Read

गोपाल विद्यार्थी

पटना : जिले के अनीसाबाद स्थित केजरीवाल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य सचेतक सह विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। समारोह में  सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद व  पद्मश्री विमल जैन भी मौजूद रहे। वहीं, चार्ली-2’ के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता राजन जी की कलात्मक प्रस्तुति ने समारोह में रंग बिखेर दिया। कार्यक्रम में कई अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे। प्रतिष्ठान की आकर्षक साज-सज्जा एवं बेहतर सुविधाओं की सराहना की गई। संचालक के मुताबिक केजरीवाल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का उद्देश्य ग्राहकों को स्वादिष्ट मिठाइयाँ, लजीज व्यंजन, स्वच्छ वातावरण और उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराना है। प्रतिष्ठान के संचालक पवन केजरीवाल ने सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि, गुणवत्ता और स्वच्छता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Share This Article
Leave a Comment