‘मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में गूंजी डांडिया की थाप, संस्कृति के रंगों में सराबोर हुआ विद्यालय परिसर ‘

Lok Bimb
2 Min Read

गोपाल विद्यार्थी.

पटना :- जिले के मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल प्रांगण में गुरुवार को संस्कृति की सतरंगी छटा, परंपराओं की मधुर महक और उत्साह की अनूठी उमंग के बीच ‘डांडिया नाइट’ संपन्न हुआ। कलाकारो ने संगीत की स्वर लहरियो तथा डांडिया की थाप के द्वारा वातावरण को उत्साह व उमंग से भर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे अभिभावक- बच्चे व शिक्षको ने डांडिया की थाप पर थिरक कर संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की।कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित संवाददाता -सम्मेलन में उपस्थित निदेशक अमन कुमार, प्राचार्या मिताली मुखर्जी व हेड मिस्ट्रेस सबा अहमद ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए, हर कदम पर उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

आने वाले सत्र में जोड़े जाने वाली अन्य नई गतिविधियों की जानकारी से अभिभावक प्रसन्न हुए। प्राचार्या मिताली मुखर्जी ने अभिभावकों से शैक्षिक एवं सह- पाठयक्रम गतिविधियों के संबंध में उनके बहुमूल्य विचार, अनुभव एवं सुझाव आमंत्रित किया। इस संवाद से अभिभावकों और विद्यालय के बीच विश्वास, सहभागिता एवं सहयोग की भावना सुदृढ़ हुआ। विद्यालय में केवल डांडिया नृत्य की गूंज ही नहीं बल्कि संस्कृति, संस्कार और सामूहिक सौहार्द भी गूंज उठी। निदेशक अमन कुमार ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन शिक्षा के साथ संस्कार का समावेश कराता है और विद्यार्थियों को सृजनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनाता है। उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है और रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment