एशियन पैरा गेम्स में दो पदक जीतने वाले शैलेश को सीएम ने किया सम्मानित

Lok Bimb
1 Min Read

हाई जंप में स्वर्ण के साथ बनाया एशियाई रिकॉर्ड, लॉन्ग जंप में जीता कांस्य

गोपाल विद्यार्थी 

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को लोक सेवक आवास में एशियन पैरा गेम्स 2026 में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाले जमुई निवासी पैरा एथलीट शैलेश कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने शैलेश की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की कामना की। जापान के आइची-नागोया में आयोजित प्रतियोगिता में शैलेश ने हाई जंप की टी-63 श्रेणी में 1.89 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता और नया एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाया। वहीं, लॉन्ग जंप में 5.57 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। शैलेश कुमार बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत जनवरी 2024 से नालंदा जिले में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) के पद पर कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी सफलता को बिहार की खेल प्रतिभा का गौरव बताया। मौके पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, विभागीय सचिव दीपक आनंद, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरन और शैलेश की माता उपस्थित थीं।

Share This Article
Leave a Comment