जिले में नहीं चलेंगे ओवर लोड या बिना त्रिपाल ढके हुए खनन की गाड़ियां  डीटीओ पाकुड़

Lok Bimb
1 Min Read

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के ऊपर होगी कार्रवाई

भीम कुमार

पाकुड़ : झारखंड पाकुड़ जिले के साइमन पेट्रोल पंप के पास  गोकुलपुर में दिन शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मो मुजाहिद अंसारी ने ट्रैक्टर के द्वारा हो रहे बालू  गिट्टी ढुलाई करने वाले  चालकों से मिलकर यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया एवं परिवहन विभाग के नाम पर अगर कोई व्यक्ति अवैध वसूली करता है तो  इसकी सूचना परिवहन पदाधिकारी पाकुड़ को देना है ताकि उनके ऊपर सख्त सख्त कानूनी कार्रवाई हो सके जिला परिवहन पदाधिकारी ने चालकों के साथ संवाद कर यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया ताकि दुर्घटना कम हो सके और लोग सुरक्षित रहें जिला परिवहन पदाधिकारी मो मुजाहिद अंसारी ने चालकों को सख्त निर्देश दिए है कोई भी गाड़ी क्षमता से अधिक एवं बिना त्रिपाल का खनन का परिवहन नहीं करेंगे अगर परिवहन करते पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी और परिवहन कार्यालय की ओर से कोई भी व्यक्ति अवैध वसूली का मांग करता है तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन पाकुड़ को दी जाए ताकि उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सके.

Share This Article
Leave a Comment