बिरसा मुंडा जयंती सह 22 पड़हा जतरा को लेकर नई समिति गठित, रितेश मुंडा बने अध्यक्ष

Lok Bimb
3 Min Read

15 नवंबर को सदमा में मनेगी भगवान बिरसा मुंडा जयंती, 22 पड़हा जतरा का होगा भव्य आयोजन

मुजफ्फर हुसैन

राँची। राँची जिले के ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत ग्राम सदमा में भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति के अध्यक्ष हरिलाल मुंडा की अध्यक्षता में 15 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह आदिवासी 22 पड़हा जतरा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पुरानी जतरा समिति को भंग कर सर्वसम्मति से नई समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई जतरा समिति के अध्यक्ष पद पर रितेश मुंडा, सचिव पद पर आनंद उरांव तथा कोषाध्यक्ष पद पर दीपक लोहरा का चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ललिता पाहन, शोभा महली और पुष्पा उरांव को सौंपी गई। इसके अलावा निगरानी समिति के अध्यक्ष पद पर दिलीप मुंडा का चयन किया गया। इस अवसर पर स्मारक समिति के सचिव व 22 पड़हा अध्यक्ष बाबूलाल महली ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारियों का कार्यभार सौंपा गया। आयोजन की निर्धारित रूपरेखा के अनुसार, 14 नवंबर 2026, शनिवार की शाम 7 बजे ग्राम के पाहन झिरगा पाहन के नेतृत्व में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गंवा देवती की पूजा की जाएगी। इस दौरान जतरा खूंटा में रंगुवा मुर्गे की बलि देकर जतरा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।15 नवंबर, रविवार को सुबह 10 बजे सदमा अखड़ा से आदिवासी महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा और दल-बल के साथ भगवान बिरसा मुंडा चौक, सदमा पहुंचेंगे। यहां 11 पाहनों की उपस्थिति में आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद सामूहिक रूप से माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक में जिला परिषद सदस्य कमीशनर मुंडा, स्मारक समिति के सचिव रमेश चंद्र उरांव, पड़हा कोषाध्यक्ष धनेश्वर मुंडा, लोकन मुंडा, पर्व अध्यक्ष रवि पाहन, संजय मुंडा, डिस्को मुंडा, सनु मुंडा (मीडिया प्रभारी), राजेंद्र मुंडा, मोहन मुंडा, धीरेंद्र उरांव, सूकरा उरांव, संदीप पाहन, लछमन मुंडा, रविंद्र मुंडा, कुंदन मुंडा, टिंकू उरांव, सुमित मुंडा, रोशन मुंडा, मिलन मुंडा, सिबु उरांव, रोहित मुंडा, लहसन मुंडा, बालकिसून मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment