सरस्वती विद्या निकेतन में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करें अधिकारी : मिथिलेश तिवारी

Lok Bimb
1 Min Read

शिक्षा मंत्री ने गोपालगंज के सदौवा स्थित मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण, सुविधाओं के विकास और व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश

गोपाल विद्यार्थी 

पटना : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सरस्वती विद्या निकेतन में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा और क्षमता निखारने का भी पूरा अवसर मिल सके। शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदौवा स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय के समुचित विकास और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के साथ जरूरी सुविधाओं का विकास किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यालय विकास से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment