– हेमन्त अहीर
रांची : कुड़ुख लिटरेरी सोसायटी ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के झारखंड चैप्टर की बैठक शनिवार को मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड चैप्टर के चीफ प्रो. धीरज उरांव ने की। बैठक में आगामी 13 से 15 नवंबर 2026 तक बिहार के पूर्णिया में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कुड़ुख सम्मेलन में भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। इसमें सम्मेलन में आने-जाने की व्यवस्था, यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान बी.एन. जालान कॉलेज, सिसई की प्रो. कीर्ति मिंज ने सभी प्रतिभागियों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने और सम्मेलन स्थल पर अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। वहीं, बी.एस. कॉलेज, लोहरदगा के प्रो. ब्लासियुस पन्ना ने भी सुरक्षित यात्रा करने और सम्मेलन में बेहतर तरीके से अपनी प्रस्तुति देने की बात कही। बैठक का संचालन सुखराम उरांव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मण उरांव ने किया। बैठक में शोधार्थी कृष्णा उरांव, सुंदरदेव टाना भगत, दीपक उरांव, रोनीत उरांव सहित मांडर कॉलेज, विमेंस कॉलेज, डोरंडा कॉलेज, बेड़ो कॉलेज और टीआरएल विभाग के कुड़ुख भाषा के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय कुड़ुख सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और अपनी भाषा-संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए बेहतर प्रस्तुति देने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय कुड़ुख सम्मेलन में भागीदारी को लेकर बनी रणनीति

Leave a Comment Leave a Comment

