मुजफ्फर हुसैन
रांची: झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। राजद झारखंड प्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, रांची जिले के चान्हो (ग्राम-चामा) निवासी मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी को अगले आदेश तक के लिए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह पत्र झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव द्वारा 30 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। अपनी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अब्दुल्लाह अजहर कासमी ने पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री व युवा नेता तेजस्वी यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन पर जो भरोसा जताया गया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।
संगठन की मजबूती को अपनी प्राथमिकता बताते हुए नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे अल्पसंख्यक समुदाय को पार्टी से जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। जारी अधिसूचना में प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने भी यह आशा व्यक्त की है कि अब्दुल्लाह अजहर कासमी राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
राते रहेंगे। मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस नियुक्ति से झारखंड में पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन अधिक मजबूती से उभरकर सामने आएगा। अब्दुल्ला अजहर के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस नियुक्ति से झारखंड में पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन अधिक मजबूती से उभरकर सामने आएगा।


